- रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया एवं भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी का विवाह पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के पुत्र आनंद पीरामल के साथ संपन्न हुआ।
- राजस्थान हाई कोर्ट ने ट्विटर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जैक डोर्सी की गिरफ्तारी पर से रोक लगा दी है लेकिन उनके खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने से मना कर दिया है जिसमें डोर्सी ब्राह्मण समाज की कथित मानहानि का आरोप लगाया गया है।
- आज के दिन वर्ष 2001 व आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था। वर्ष 1989 में देश के पहले मुस्लिम गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुत्री को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए 5 कश्मीरी आतंकवादियों को छोड़ना पड़ा था। आज ही के दिन प्रिंस ऑफ वेल्स ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था।
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का दूसरा मैच पर्थ में खेला जाएगा एडिलेड टेस्ट मैच जीत जीतकर भारत पहले ही 1-0 का बढ़त हासिल कर चुका है। पर्थ में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पहली बार है जब ऑप्टस स्टेडियम में कोई अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला जाएगा।
- दिसंबर में प्रत्येक वर्ष सितारों की बारिश होती है। इसे जेमिनिड मीटियोर शावर कहा जाता है। इस वर्ष यह नजारा आज के दिन 13 दिसंबर को देखा जाएगा। यहां मीटियोर शावर फैथॉन एस्ट्रॉयड के कारण होती है।
- इंटरपोल ने पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले मेहुल चौकसी के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के अनुरोध पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
- ब्रिटेन में ब्रेक्सिट के मुद्दे पर प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। उनकी ही पार्टी सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों ने थेरेसा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। थेरेसा के पक्ष में 200 जबकि उनके विरोध में 117 वोट परे। अब उनके नेतृत्व को 1 वर्ष तक कोई भी चुनौती नहीं दे सकेगा।
- दिल्ली हाईकोर्ट ने दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगा दिया है। चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन एवं जस्टिस वि.के. राव की बेंच की आदेश दिया है कि इंटरनेट के माध्यम से बेची जा रहे हैं सभी दवाइयों पर प्रतिबंध लगा दिया जाए उन्होंने केंद्र सरकार एवं दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को निर्देश दिया है कि इस आदेश को जल्द से जल्द लागू किया जाए।
- SIT की जांच के दायरे में आई अक्षय कुमार की फिल्म। वर्ष 2015 में अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंंग' रिलीज हुई थी। उसी वर्ष डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के फिल्म 'एमएसजी 2' रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों को बरगाड़ी बेअदबी मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी में अपने जांच के दायरे में लिया है।
- अब बैंक में ही बदल सकेंगे 200, 500 और 2000 के खराब हुए नए नोट। अभी तक कोई भी बैंक खराब हुए नये नोट नहीं बदल रहे थे। आरबीआई ने आदेश जारी किया है कि खराब हुए, कटे-फटे नोट को आरबीआई के सेक्शन 28 के तहत बदला जा सकता है। रिफंड नोट वापसी के समय नोट के साईज निर्भर करेगी।
- पैन कार्ड की तरह वोटर आईडी कार्ड को भी आधार कार्ड से भी लिंक कराना होगा जरूरी। चुनाव आयोग जल्दी ही कानून में बदलाव का प्रस्ताव सरकार के पास भेजने जा रही है। अभी तक 38 करोड़ लोगों का वोटर आईडी कार्ड का लिंक आधार संख्या से हो चुका है।
- भारत सरकार स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर ₹100 मूल्य का एक सिक्का जारी करेगी।
Wednesday, 12 December 2018
मुख्य समाचार(13-12-2018)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment