Wednesday, 5 December 2018

फॉर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी-2018 शिर्ष 5 सूची

फॉर्ब्स इंडिया की शीर्ष सेलिब्रिटी की सूची में इस साल भी बॉलीवुड के "दबंग खान" उर्फ सलमान खान पहले पायदान पर हैं। वह लगातार 3 वर्षों से प्रथम पायदान पर काबीज है। 1 अक्टूबर 2017 से लेकर 30 सितंबर 2018 के बीच सलमान ने फिल्में, टीवी और ब्रांड एंडोर्समेंट के कुल आय को मिलाकर 253.25 करोड़ की कमाई की।
भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान और स्टार क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली ने 228.09 करोड़ रुपये की कमाई करके इस सूची में दूसरा स्थान पाया।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार उर्फ अक्षय कुमार 185 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
112.8 करोड़ की कमाई करके दीपिका पादुकोण ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वो फोर्ब्स इंडिया टॉप 100 के शीर्ष 5 में इकलौती महिला हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वर्ष 101.77 करोड़ की कमाई के साथ पांचवाँ स्थान प्राप्त किया है।
फोर्ब्स इंडिया टॉप 100 सेलिब्रिटी-2018 की सूची में इस बार 18 महिला हैं। टॉप 100 सेलिब्रिटी की कुल कमाई 3140.25 करोड़ है। बॉलीवुड के किंग खान से मशहूर शाहरुख खान पिछले साल 170.5  करोड़ की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर थे,  जबकि इस वर्ष 56 करोड़ की कमाई के साथ 13 वें स्थान पर आ गए हैं।

No comments:

Post a Comment