Monday, 3 December 2018

भारतीय रेल संगठन




भारतीय रेल संगठन में सबसे ऊपर रेलमंत्री रहते हैं।  उनके नीचे रेल राज्यमंत्री रहते हैं।

रेलवे बोर्ड में 5 सदस्य रहते हैं जिसमें से 1 सदस्य बोर्ड का अध्यक्ष होता है। इसके अलावा बोर्ड मे वित्त आयुक्त सचिव होता है। सचिव का काम स्थापना तथा प्रशासन सम्बन्धी मामलों की देख-रेख करना होता है। बोर्ड के 5 सदस्य 5 अलग-अलग विभागों( यतायात, कार्मिक, यात्रिंक, इंजीनियरिंग और विद्दुत) से सम्बंधित मामलों को देखते है।

रेलवे मे महानिदेशक स्तर के अधिकारी रेलवे से सम्बन्धित संस्थान में आसीन होते हैं। ये संस्थान हैं - अनुसंधान, अभिकल्पन और मानक संगठन; रेल स्वास्थ्य सेवाएं, रेलवे सुरक्षा बल, और रेलवे स्टाफ कॉलेज, बड़ोदरा।

महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे के उच्चतम अधिकारी होते हैं।

रेलवे के विभाग
1. कार्मिक
2. लेखा
3. सिविल इंजीनियरिंग
4. संकेत एवं दूरसंचार
5. परिचालन
6. वानिज्य
7. यांत्रिक इंजीनियरिंग
8. भण्डार
9. विद्दुत
10. चिकित्सा
11. रेलवे सुरक्षा बल

रेलवे कर्मचारियों की भर्ती
रेलवे में कर्मचारियों की भर्ती विभिन्न आयोग एवं बोर्ड के द्वारा की जाती है
1. संघ लोक सेवा आयोग द्वारा
2. कर्मचारी चयन आयोग द्वारा
3. रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा
4. क्षेत्रीय/मंडल मुख्यालयों द्वारा
रेलवे भर्ती बोर्ड

रेलवे में कर्मचारियों के भर्ती के लिए 20 बोर्ड है
1. गोरखपुर
2. इलाहाबाद
3. मुजफ्फरपुर
4. चंडीगढ़
5. रांची
6. कोलकाता
7. मालदा
8. बैंगलोर
9. मुंबई
10. सिकंदराबाद
11. चेन्नई
12. त्रिवेंद्रम
13. भोपाल
14. अजमेर
15. अहमदाबाद
16. भुवनेश्वर
17. गुवाहाटी
18. जम्मूतवी
19. पटना
20. बिलासपुर

No comments:

Post a Comment