1. इज्तेमा- मुसलमानों का सत्संग(आसान भाषा मे)। इसमें मुस्लिम धर्मगुरु मुसलमानों से बुनियादी शिक्षा की ओर लौटने का आह्वान करते हैं। भारत मे सबसे बड़ा इज्तेमा भोपाल में आयोजित होता है। तीन दिन के कार्यक्रम अधिकतर सुन्नी मुसलमान शिरकत करते हैं।
2. अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले मे वाछिंत बिचौलिए और ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से प्रत्यर्पण किया गया।
3. चीन के सान्या शहर में इस वर्ष प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता(2018) का आयोजन हुआ। मैक्सिको वनेसा पॉन्स डि लियोन ने 118 प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए इस वर्ष का मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया। उन्हें पिछले वर्ष की मिस वर्ल्ड विजेता, भारत की मानुषी छिल्लर ने अपने हाथों से ताज पहनाया। वनेसा पहली मेक्सिकन सुन्दरी है जिसने विश्व सुन्दरी का खिताब जीता है।
4. टाटा मोटर्स की गाड़ी निक्सन भारत की पहली गाड़ी है जो क्रैश टेस्ट में 5 स्टार प्राप्त की है।
5. भारत ने जापान के बाद दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए 'आगमन पर वीजा' की सुविधा की शुरुआत की। भारत के इस कदम से पर्यटन को बढावा मिलेगी। जापान के बाद दक्षिण कोरिया ऐसा दूसरा देश है जिसके नागरिकों के लिए भारत आगमन पर वीजा की सुविधा दे रही है। यह सुविधा 1 अक्टूबर 2018 से प्रभावी हो गई है। जापान के नागरिकों के लिए यह सुविधा मार्च 2016 से लागू है।
No comments:
Post a Comment