Tuesday, 4 December 2018

भारतीय नौसेना

4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। यह 1971 से मनाया जा रहा है। 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर भारी पड़ने की खुशी में आज के दिन भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सन 1600 ई. में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के आदेश से 31 दिसंबर को ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन हुआ था। 1612 ई. में जब यह कंपनी गुजरात के स्वाली इलाके में पहुंची तो अपने जहाजों के बेड़े के रक्षा के लिए इंडियन मरीन नाम की सुरक्षा दस्ता का गठन किया। उस समय इसे ईस्ट इंडिया कंपनी मरीन के नाम से भी जाना जाता था।
1668 ईस्वी में जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने बॉम्बे से काम शुरू किया तो इंडियन मरीन का नाम बदल कर बॉम्बे मरीन रख दिया गया।
1830 में इसका नाम बॉम्बे मरीन से बदल कर इंडिया नेवी कर दिया गया। 1858 एक बार फिर से इसका नाम बदला गया और मजेस्टी इंडियन नेवी रखा गया।1892 में फिर से इसके नाम में बदलाव किया गया और इसका नाम रॉयल इंडियन मरीन रखा गया। 1934 में इसी रॉयल इंडियन नेवी में संगठित किया गया। 26 जनवरी 1950 में भारत के गणतंत्र के रूप में गठित होने पर इसका नाम बदलकर इंडियन नेवी कर दिया गया

No comments:

Post a Comment